ब्यावर। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला ब्यावर ने जिला परिषद वार्ड प्रभारियों की सूची जारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड द्वारा जारी सूची में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 27 तक के लिए प्रभारियों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को गति देने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार, वार्ड संख्या 1 में रतन गुर्जर, मुकेश गोयर एवं गौतम मेवाड़ा; वार्ड 2 में अशोक पाडलेचा, अर्पित छाछेड़, जीतेंद्र कावड़िया एवं सुनील पाडलेचा ; वार्ड 3 में प्रमोद शर्मा, बछराज छिपा, मुकेश कोठारी एवं संजय जैन; वार्ड 4 में शिवप्रकाश सामरिया, प्रिंस कोठारी एवं पवन राज छिपा; वार्ड 5 में टीकम माली, कालू छिपा, मनोज जैथलिया एवं पवन जीनगर
वार्ड 6 में डूंगर सिंह रावत एवं राजकुमार सोनी; वार्ड 7 में मंजू जांगिड़, शशिबाला सोलंकी, सिखा गुप्ता, गायत्री साहू एवं इन्दु शर्मा; वार्ड 8 में निखिल पाल रावत, प्रशून शुक्ला एवं रोहिताश कुमावत; वार्ड 9 में विपुल बोहरा, मोहित बुरड़ एवं मुकेश बंग ; वार्ड 10 में संजीव भटेवड़ा एवं संजय बडोला
वार्ड 11 में ओमप्रकाश जेदिया, सतीश व्यास एवं लालचंद काठेड़; वार्ड 12 में बृजकिशोर शर्मा, ललिता जालान, प्रीति शर्मा एवं अंजलि गोयल; वार्ड 13 में चन्द्र सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत एवं दिनेश टाक; वार्ड 14 तिलक सिंह रावत, मनीष बुरड एवं प्रशांत भारड़िया वार्ड 15 के लिए कैलाश गुर्जर, टीकम चौधरी, मनीष जोशी एवं रजनीश मेड़तिया; वार्ड 16 में जयकिशन बल्दुवा, अजय हेड़ा एवं मुकेश झवर वार्ड 17 में नरेश कनोजिया, मोहित जैन एवं मनीष ललवानी; वार्ड 18 में विक्रान्त सिंह चौहान, अमित जांगिड़ एवं दलपत सिंह भाटी; वार्ड 19 में मुकेश जांगिड़, सज्जन सिंह चौहान एवं वेदप्रकाश रावत; तथा वार्ड 20 में राजेंद्र बागड़ी, ऋषि हुड्डा एवं मुरली सिंधी
वार्ड 21 में दीक्षांत हरचंदानी, रोहित देवड़ा एवं गोविंद धूत; वार्ड 22 में मूलसिंह राजपुरोहित, राकेश नरूका एवं विक्रम सिंह; वार्ड 23 में भंवर सिंह राठौड़ एवं लक्ष्मण सिंह शेखावत; वार्ड 24 में कैलाश लांबा, नोरत सोलंकी, अशोक जाट एवं बसंत भंडारी; वार्ड 25 में मांगी लाल जांगिड़, सावर लाल व्यास, पुरखराज बुरड एवं वेदप्रकाश चौहान; वार्ड 26 में मदन बाल्दी, नोरतमल लोढ़ा एवं मिठ्ठू लाल राका; तथा वार्ड 27 में कमला चौहान, कृष्णा रावत एवं दिनेश छिपा को शामिल किया गया है।
भाजपा जिला ब्यावर की ओर से जारी इस सूची के माध्यम से आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
रिपोर्टर -:तरनदीप सिंह टुटेजा


