Ad imageAd image

सुरक्षित स्थान पर ही सपनों को मिलते हैं पंख, 350 विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mahesh Puri
2 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से संचालित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज’ के तहत तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा की ओर से विभिन्न विद्यालयों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विद्यार्थियों को ‘सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं’ विषय पर जानकारी देकर उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और विधिक संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा ने रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल तथा पैनल अधिवक्ता निखिल व्यास ने श्री सिद्धार्थ सेकेंडरी स्कूल, शाहपुरा में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सरल भाषा में बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी भी असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में पीएलवी रीना देवी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महलों का चौक में विद्यार्थियों को उक्त विषय पर जागरूक किया। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
शिविरों में लगभग 350 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित वातावरण के महत्व के साथ जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!