Ad imageAd image

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा! ब्यावर में जिला स्तरीय बैठक, चुनावी रणनीति पर होगा महामंथन

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर बनेगी रणनीति।

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

ब्यावर – (रिपोर्टर: तरनदीप सिंह टुटेजा)। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ब्यावर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड एवं कार्यक्रम संयोजक नरेश कनोजिया के अनुसार, जिला स्तरीय बैठक कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत तथा सभापति पुष्पा बल्दवा के सानिध्य में आयोजित होगी।

बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के साथ आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी। इस दौरान चुनाव प्रबंधन, संगठन की सक्रियता और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जिले में पार्टी की चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, पूर्व पार्षदों, जिला चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों, ग्रामीण क्षेत्रों के निवर्तमान जनप्रतिनिधियों, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी अपेक्षित है।

भाजपा जिला संगठन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

जिला चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक संजीव भाटेवड़ा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक संगठनात्मक समन्वय और चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!