Ad imageAd image

जाखोड़ा पंचायत से बड़ी खबर
सरपंच के बाद अब उपसरपंच चुनाव में भी परिणाम घोषित

Mahesh Puri
1 Min Read

जाखोड़ा में मेनका मेहरा सरपंच, कमलेश नागर बने उपसरपंच
कोटा। लाडपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाखोड़ा में पंचायत चुनाव के बाद अब उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम भी सामने आ गया है। सरपंच पद पर कादीहेड़ा की मेनका मेहरा की जीत के बाद दूसरे दिन हुए उपसरपंच चुनाव में कमलेश नागर निर्वाचित हुए हैं।
कमलेश नागर को मिले 7 वोट
जाखोड़ा ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव में कमलेश नागर को 7 वोट मिले, जबकि दूसरी प्रत्याशी आशा को 2 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार कमलेश नागर ने उपसरपंच पद पर जीत दर्ज की।
ग्राम पंचायत में सरपंच और उपसरपंच के चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायत के आगामी कार्यकाल को लेकर ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!