Ad imageAd image

वेतन संकट पर कर्मचारियों का आंदोलन तेज, अधिवक्ताओं को सौंपी याचिका

Harshraj Singh Gour
4 Min Read

भीलवाड़ा।  महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा में कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में आंदोलन के विभिन्न चरणों की शुरुआत की है। इसी क्रम में कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं को याचिका सौंपी और अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन देकर जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई।


महासंघ के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की इस समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से महासंघ आंदोलन कर रहा है।


न्यायिक स्तर पर उठेगा वेतन भुगतान का मुद्दा
महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं को एक याचिका सौंपी है, जिसे न्यायालय में दायर किया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने के लिए न्यायिक स्तर पर प्रयास करना है। अधिवक्ताओं ने भी कर्मचारियों की समस्याओं और वेतन भुगतान से जुड़े मुद्दे को न्यायिक स्तर पर उठाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।


अस्पताल प्रशासन ने दिवाली से पहले वेतन का दिया आश्वासन

- Advertisement -
Ad imageAd image


याचिका सौंपने के बाद कर्मचारियों ने महात्मा गांधी अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि दिवाली से पहले वेतन जारी होने की उम्मीद है। साथ ही, बजट जारी कराने के लिए संबंधित कार्यालय को रिमाइंडर भेजे जाने की जानकारी भी दी।


वेतन नहीं मिला तो धनतेरस पर मनेगी काली दिवाली
महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों को निर्धारित समय तक वेतन नहीं मिलता है, तो आगामी धनतेरस के दिन महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष काली दिवाली मनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना उनका महत्वपूर्ण अधिकार है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक इस मुद्दे को प्रशासन और संबंधित स्तरों पर उठाया जाता रहेगा।


कर्मचारियों की बड़ी संख्या रही मौजूद
याचिका सौंपने के दौरान ब्लड बैंक, लैब, फार्मेसी, नर्सिंग, सहायक कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और राजमेस से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें नेमीचंद जैन, शोभालाल, अरविंद सनाढ्य, कपिल जोशी, नरेश जिनगर, अंकित काबरा, खुशबू लोढ़ा, सत्यनारायण सोनी, सतीश शर्मा, सुनील पोरवाल, राजेंद्र जैन, राकेश जोशी, कैलाश सारस्वत, रोशम्मा केटी, रोशलीन जोसफ, निरंजन चम्पावत, ललित जिनगर, दिनेश खटीक, करण सिंह, अनीता चौधरी, पिंकी खटीक, प्रेम बैरवा, अनीता खोईवाल, लाड़ कंवर, नाजनीन, शिखा जिनगर, सुनीता मीणा, ममता कानावत, प्रेम बाई, सुनीता बाई, दीपक डीडवानिया, बंधन चावला, श्रवण सिंह, प्रवीण टेलर, पूजा गर्ग, सोनू आदिवाल, अनीता सिंह, कविता सिंधी, सुमन, हसीना, किरण कंवर, तेजपाल, हरीश और मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


फिलहाल कर्मचारियों की निगाहें दिवाली से पहले होने वाले वेतन भुगतान पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग कर्मचारियों की इस मांग पर कब तक कार्रवाई करते हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!