शाहपुरा = शाहपुरा के निकट 21 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बल्दरखा निवासी सोहनलाल कलाल की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव बल्दरखा सहित शाहपुरा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में सोहनलाल के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उन्हें शाहपुरा के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया। इसके बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए उन्हें सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे।
सिर और जबड़े में गंभीर चोटों के चलते ऑपरेशन के लिए सोहनलाल को अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उनके शव को अहमदाबाद से शाहपुरा लेकर पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
स्टील फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े थे सोहनलाल
सोहनलाल कलाल शाहपुरा में स्टील फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों, व्यापारिक साथियों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। सोहनलाल अपने पीछे पत्नी और छोटे बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शाहपुर थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
सड़क हादसे में घायल सोहनलाल कलाल की अहमदाबाद में मौत, परिवार में पसरा मातम
Leave a comment
Leave a comment


