Ad imageAd image

वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी पायल हिमांशु जाट को मिला समर्थन, निर्दलीय उम्मीदवार परवीन शरीफ शाह ने वापस लिया नामांकन

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

गंगापुर(रिपोर्टर शब्बीर खान) = पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 4 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पायल हिमांशु जाट के समर्थन में निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती परवीन शरीफ मोहम्मद शाह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। गंगापुर उपखंड अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर परवीन शरीफ शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी पायल हिमांशु जाट के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया।

नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस घटनाक्रम को वार्ड नंबर 4 के चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परवीन शरीफ शाह के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी पायल हिमांशु जाट के पक्ष में चुनावी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सहाड़ा अध्यक्ष सोहन जी जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर जी जाट, सहाड़ा अंजुमन कमेटी सदर हसन मोहम्मद शेख, पूर्व सदर तनवीर खान पठान, भूतपूर्व सदर आजाद जी बेग, खांखला मंडल अध्यक्ष समसूदीन जी रंगरेज, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष इसराइल अली, महासचिव शरीफ मोहम्मद शाह, गंगापुर नगर पालिका के पूर्व पार्षद प्रहलाद जी सुथार, नगर कांग्रेस सचिव शब्बीर मोहम्मद सिंधी, इकाई अध्यक्ष इकबाल जी पठान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान छिपा, सहाड़ा उपसरपंच प्रकाश जाट, किशन बडेर, एडवोकेट यासीन पठान, रजाक खान रायपुर, सहाड़ा अंजुमन कमेटी के खजांची मोहसिन खान पठान पहलवान उस्ताद सहित महबूब अली, मुराद अली, शब्बीर मोहम्मद, सत्तार मोहम्मद, राजू पठान, सनवर मोहम्मद पठान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!