Ad imageAd image

पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

Dev Karan Mali
3 Min Read

भीलवाड़ा = जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में रविवार को गांधी भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में AICC सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी श्रीमती पूनम पासवान, पंचायतीराज चुनाव ऑब्जर्वर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर तथा जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने संबोधित किया।

पूनम पासवान ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

श्रीमती पूनम पासवान ने अपने संबोधन में पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेसजनों से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ. रघु शर्मा ने चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

डॉ. रघु शर्मा ने अपने संबोधन में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर संगठन की भूमिका तथा चुनावी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

नसीम अख्तर ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया

पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर ने अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण को संगठन की ताकत बताया। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनावों में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रामलाल जाट ने गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने की अपील की

जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने अपने संबोधन में सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन को मजबूत बनाने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के चुनाव, संभावित प्रत्याशियों के संबंध में विचार-विमर्श, संगठनात्मक समन्वय तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में  सह प्रभारी कैलाश झालीवाल, पीसीसी सचिव अर्चना सुराणा, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, विधायक प्रत्याक्षी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याक्षी नरेंद्र रेगर, विधायक प्रत्याक्षी ओम नरानीवाल, वंदना माथुर, मधु झाजू, महेश सोनी, पीसीसी सचिव विभा माथुर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, सुशीला सालवी, चेतन डिडवानिया, चेतन पेसवानी, रमेश सेन, प्रकाश जाट, अविचल व्यास, लाखाराम गुर्जर, रामदेव खारोल, राधेश्याम भड़ाना, हेमेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण डिडवानिया, लखन काकानी एवं श्याम लाल गुर्जर सहित अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!